न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई | अंटॉप हिल, बंगालीपुरा: अंटॉप हिल के बंगालीपुरा में रहने वाले असलम शेख का शव नागपुर रेलवे ट्रैक पर 3 टुकड़ों में कटा हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक, असलम शेख अपनी कार से नागपुर में किसी के विवाह समारोह में शामिल होने गया था।
बताया जा रहा है कि असलम शेख अपनी कार पर BJP का Sticker और Flag लगाकर घूमता था और BJP के कुछ पोस्ट में भी नजर आता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, असलम शेख काफी दबंग और डेयरिंग स्वभाव का था।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि असलम शेख की मौत हादसा है, आत्महत्या है या हत्या? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि जानने वालों का कहना है कि असलम शेख कभी आत्महत्या नहीं कर सकता था।
ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं हत्या करके मामले को आत्महत्या का एंगल देने की कोशिश तो नहीं की गई? हालांकि, यह सिर्फ एक सवाल और आशंका है। असल सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
⚠️ इस घटना का वीडियो काफी संवेदनशील और विचलित करने वाला है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।