महापारेषण ने युद्धस्तर पर मरम्मत और पुनर्स्थापना कार्य किया

चिंचवड पावर सबस्टेशन की व्यवस्था तेजी से सामान्य

रीमा सिंह

पुणे, 7 सितंबर।

चिंचवड स्थित 220 केवी अतिउच्चदाब बिजली उपकेंद्र में रविवार को हुई आग की घटना के बाद महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड (महापारेषण) ने युद्धस्तर पर मरम्मत और पुनर्स्थापना कार्य शुरू किया है। अधिकांश महत्वपूर्ण उपकरण दोबारा सेवा में आ गए हैं और पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद महापारेषण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करते हुए क्षतिग्रस्त प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया। 220 केवी उर्से उपकेंद्र से स्टेशन सप्लाई लेने के बाद 50 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-1 सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण चालू किए गए।

महापारेषण के अनुसार, 200 एमवीए आईसीटी-3 दोपहर 2.10 बजे, 100 एमवीए आईसीटी-6 दोपहर 2.25 बजे, 200 एमवीए आईसीटी-4 दोपहर 2.45 बजे और 100 एमवीए आईसीटी-7 दोपहर 2.46 बजे सेवा में लिए गए। इसके अलावा 50 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-2 और ट्रांसफॉर्मर-5 को भी शाम और रात तक चालू कर दिया गया।

शेष उपकरणों की मरम्मत जारी

80 एमवीए ट्रांसफॉर्मर-8 की स्थिति सामान्य है, लेकिन डिफरेंशियल रिले और कुछ कंट्रोल केबल में खराबी के कारण इसे फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा गया है। इसकी मरम्मत जारी है और जल्द इसे भी सेवा में लेने की योजना है।

आग से प्रभावित 22 केवी महिंद्रा और अक्षरलैंड फीडर की मरम्मत भी अंतिम चरण में है। दोनों फीडरों को अगले एक-दो दिनों में पूर्ण क्षमता से शुरू करने का लक्ष्य है।

महापारेषण और महावितरण के बीच समन्वय तथा वैकल्पिक व्यवस्था के चलते फिलहाल पुणे और पिंपरी-चिंचवड के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी नहीं है। अधिकारियों ने शेष व्यवस्था को भी जल्द सामान्य करने का भरोसा दिलाया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh