टिटवाला में 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक-पावर ब्लॉक

कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

रीमा सिंह

मुंबई, 8 सितंबर।

मध्य रेलवे द्वारा 15 कोच वाली उपनगरीय ट्रेनों के संचालन के लिए टिटवाला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम किया जा रहा है। इसके लिए 28/29 अगस्त की मध्यरात्रि से 11/12 सितंबर की मध्यरात्रि तक 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक प्रत्येक रात करीब 5 से 6 घंटे रहेगा। इसके चलते 9/10 सितंबर की मध्यरात्रि को उपनगरीय और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

Advertisement

रात 11.30 बजे से सुबह 5.10 बजे तक ब्लॉक

मध्य रेलवे के अनुसार 9/10 सितंबर की रात 23.30 बजे से 05.10 बजे तक अप और डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान टिटवाला और कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं प्रभावित रहेंगी। टिटवाला जाने वाली कई लोकल ट्रेनों को आसनगांव तक चलाया जाएगा, जबकि टिटवाला से शुरू होने वाली सेवाएं आसनगांव से शुरू की जाएंगी।

कई लोकल ट्रेनें रद्द

ब्लॉक अवधि के दौरान निर्धारित कई डाउन और अप सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें CSMT-टिटवाला, CSMT-कसारा, CSMT-आसनगांव, टिटवाला-CSMT, टिटवाला-परेल, टिटवाला-ठाणे और आसनगांव-ठाणे जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इसके अलावा कुछ सेवाओं को ठाणे या कल्याण में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। CSMT-टिटवाला AC लोकल और कुछ अन्य सेवाएं ठाणे तक ही चलेंगी, जबकि कुछ लोकल कल्याण तक जाएंगी। इसी तरह टिटवाला से CSMT जाने वाली कुछ सेवाएं ठाणे या कल्याण से शुरू होंगी।

अंतिम और पहली लोकल के समय में बदलाव

ब्लॉक से पहले डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर कसारा के लिए अंतिम लोकल CSMT से 22.47 बजे रवाना होगी। अप लाइन पर CSMT के लिए अंतिम लोकल कसारा से 22.00 बजे चलेगी।

ब्लॉक समाप्त होने के बाद कसारा के लिए पहली लोकल CSMT से 04.19 बजे, जबकि CSMT के लिए पहली लोकल कसारा से 03.51 बजे और टिटवाला से 05.11 बजे रवाना होगी।

तीन एक्सप्रेस ट्रेनें 10 से 15 मिनट देर से पहुंचेंगी

ब्लॉक के कारण कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी नियंत्रित किया जाएगा। 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस को वासिंद में 02.27 से 05.00 बजे तक और 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस को आटगांव में 02.35 से 04.55 बजे तक नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-CSMT मेल एक्सप्रेस और 11203 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अपने गंतव्य पर करीब 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंच सकती हैं।

मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म विस्तार और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के कारण होने वाली असुविधा में सहयोग करें। रेलवे के अनुसार ये ब्लॉक यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और परिचालन सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh