स्पोर्ट्स कोटे की नौकरी में फर्जीवाड़ा महाराष्ट्र में 1,000 से ज्यादा नकली सर्टिफिकेट बांटे, दो गिरफ्तार

न्यूज़म ब्यूरो

पुणे, 9 सितंबर।

पुणे पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों को कुराश टूर्नामेंट के 1,000 से ज्यादा नकली सर्टिफिकेट बांटे गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्या है आरोप?
गिरफ्तार किए गए आरोपी पर आरोप है कि उन्होंने ऐसी राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए नकली रिकॉर्ड बनाए जो कभी हुईं ही नहीं थीं। पुलिस ने कम से कम 60 ऐसे लोगों की पहचान की है जिन्होंने सरकारी पदों के लिए आवेदन करने में इन नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। यह आरोप महाराष्ट्र कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पर है। कुराश, सेंट्रल एशिया में शुरू हुई जैकेट पहनकर की जाने वाली कुश्ती का एक प्रकार है। पुलिस ने बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल है। महाराष्ट्र में 2012 से ‘कुराश एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र’ के तहत खेला जा रहा है।

जांच में क्या पता चला?
अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को एक शिकायत मिली। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों को कुराश और अन्य खेलों में नकली सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘शिकायत मिलने के बाद हमने जांच शुरू की। आरटीआई एप्लीकेशन के जरिए मिले दस्तावेजों की भी जांच की गई। हमें कई गड़बड़ियां मिलीं।’ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि 2016 और 2019 के बीच हुई प्रतियोगिताएं ऐसी संस्थाओं की ओर से आयोजित की गई थीं जो ‘इंडियन कुराश एसोसिएशन’ से जुड़ी हुई नहीं थीं। साथ ही, सर्टिफिकेट पर मौजूद हस्ताक्षर कथित तौर पर स्कैन करके लगाए गए थे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh