रीमा सिंह
मुंबई,10 सितंबर।
यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए चलने वाली सात स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, विस्तारित सेवाओं की बुकिंग 11 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल
(04828/04827) के फेरे क्रमशः 4 अक्टूबर से 1 नवंबर और 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बढ़ाए गए हैं। वलसाड-हिसार (04728/04727) के फेरे 15 अक्टूबर से 26 नवंबर और 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे।
इसके अलावा उधना-मधुबनी (09045/09046), उधना-मधुबनी (09151/09152), उधना-झंझारपुर (09047/09048) और उधना-हसनपुर रोड (09031/09032) स्पेशल के फेरों का भी सितंबर-अक्टूबर तक विस्तार किया गया है। अहमदाबाद-दरभंगा (09465/09466) साप्ताहिक स्पेशल के फेरे भी नवंबर के अंत तक बढ़ाए गए हैं।
न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण 09031/09032 ट्रेनें 20 और 22 सितंबर से प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेंगी। यात्रियों को समय, ठहराव और रेक संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।