चेंबूर में BEST की वेट लीज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रीमा सिंह

मुंबई, 13 सितंबर।

चेंबूर कॉलोनी स्थित राम मंदिर के पास रविवार सुबह BEST की वेट लीज बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चालक की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे SMTATPL (वेट लीज) की बस क्रमांक 775 (MH-01-FC-5494), रूट A-364 पर महुल गांव से ट्रॉम्बे की ओर जा रही थी। चेंबूर कॉलोनी के राम मंदिर के पास चालक ने ड्राइवर केबिन के नीचे से धुआं निकलता देखा। चालक ने तत्काल बस रोककर जांच की।

जांच में बैटरी बॉक्स में स्पार्क होने से शॉर्ट सर्किट और आग लगने की बात सामने आई। चालक ने बस में उपलब्ध तीनों अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर करीब 8.15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान यात्रियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक आग बुझा चुका था।

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर दमकल कर्मियों ने बस की बैटरी का कनेक्शन काटकर बैटरी को बाहर निकाल दिया। घटना में किसी यात्री या कर्मचारी के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना के बाद BEST और संबंधित ठेकेदार के मैकेनिकों को मौके पर भेजा गया। बस को आगे की तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए टो करके देवनार डिपो ले जाया जा रहा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh