रीमा सिंह
मुंबई, 13 सितंबर।
शहर और उपनगरों में रविवार 13 सितंबर को सुबह 1 बजे से 10 बजे के बीच हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में बीकेसी फायर स्टेशन पर सर्वाधिक 147.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
पूर्वी उपनगरों में एम वेस्ट वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 135.6 मिमी, जबकि चेंबूर की कलेक्टर कॉलोनी म्युनिसिपल स्कूल में 132.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मरावली म्युनिसिपल स्कूल, चेंबूर में 127.6 मिमी और एम ईस्ट वार्ड कार्यालय क्षेत्र में 123.6 मिमी वर्षा हुई। गोवंडी के शिवाजी नगर म्युनिसिपल स्कूल में 121.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली फायर स्टेशन पर 138 मिमी, बांद्रा फायर स्टेशन पर 135.6 मिमी, आर सेंट्रल कार्यालय में 135 मिमी तथा मागाठाणे बस डिपो में 133.6 मिमी बारिश हुई।
शहर क्षेत्र में फ्रॉसबरी रिजर्वायर में 106.2 मिमी, दादर स्थित एसडब्ल्यूडी वर्कशॉप में 103.8 मिमी, सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट में 99 मिमी, सेवरी कोलीवाड़ा म्युनिसिपल स्कूल में 98.4 मिमी और दादर फायर स्टेशन में 97.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।