महाराष्ट्र के विकास कार्यों पर चर्चा
रीमा सिंह
मुंबई, 16 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने बुधवार को मुंबई स्थित देवगिरी सरकारी आवास पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार से सदिच्छा भेंट की। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ ही महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया अभिवादन
भेंट के दौरान नितीन नबीन ने दिवंगत अजित पवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। इसके बाद राज्य के विभिन्न विषयों तथा विकास कार्यों को लेकर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, युवा नेता एवं सांसद पार्थ पवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम, राष्ट्रवादी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं विधायक शिवाजीराव गर्जे, विधायक प्रतापराव चिखलीकर, विधायक संजय बनसोडे सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।