भारत गौरव ट्रेन से पुरी, गंगासागर और बैद्यनाथ धाम की तीर्थयात्रा

30 सितंबर को सोलापुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन

8 रात/9 दिन का यात्रा पैकेज

रीमा सिंह

मुंबई, 16 सितंबर।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से ‘पुरी–गंगासागर–बैद्यनाथ धाम यात्रा’ की घोषणा की है। 8 रात और 9 दिन की यह विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन 30 सितंबर 2026 को सोलापुर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पुरी, भुवनेश्वर, गंगासागर और बाबा बैद्यनाथ धाम (जसीडीह) के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।

Advertisement

तीन श्रेणियों में यात्रा की सुविधा

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. ए. के. सिंह के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में इकोनॉमी स्लीपर (SL), स्टैंडर्ड 3AC और कंफर्ट 2AC की व्यवस्था की गई है। ट्रेन में करीब 750 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। यात्रा पैकेज में ठहरने, भोजन, स्थानीय परिवहन और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

कई स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा

यात्री सोलापुर के अलावा कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे तथा इन स्टेशनों पर उतरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

किराये में भोजन और स्थानीय भ्रमण शामिल

इकोनॉमी स्लीपर श्रेणी का किराया ₹16,280, स्टैंडर्ड 3AC का ₹27,790 और कंफर्ट 2AC का ₹36,940 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। पैकेज में रेल यात्रा, बजट होटल में ट्विन, ट्रिपल या क्वाड शेयरिंग के आधार पर ठहराव, पूरी यात्रा के दौरान शाकाहारी भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों के लिए एसी एवं नॉन-एसी वाहन, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

बुकिंग शुरू, सीमित सीटें

आईआरसीटीसी के अनुसार यात्रा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म पोर्टल के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 8287931886 पर संपर्क किया जा सकता है या bgtmumbai@irctc.com पर ई-मेल किया जा सकता है। सीमित सीटों को देखते हुए यात्रियों से अग्रिम बुकिंग कराने का अनुरोध किया गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh