न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 20 सितंबर।
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और फ्लेवर्ड तंबाकू उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की। गोपनीय सूचना के आधार पर 18 सितंबर को शुरू हुई कार्रवाई में अधिकारियों ने करीब छह घंटे तक ट्रक का पीछा किया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे चाकण-तलेगांव चौक पर रोक लिया। तलाशी में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विभिन्न ब्रांड के गुटखा, पान मसाला और फ्लेवर्ड तंबाकू उत्पाद मिले। जब्त सामग्री और ट्रक समेत कुल कीमत 1,13,54,600 रुपये आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक नफीस मेहबूब खान समेत पांच लोगों और संबंधित संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है। एफडीए ने पुलिस से आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, प्रतिबंधित गुटखे की आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक लेन-देन की जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर मकोका के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।