कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 20 सितंबर।

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के तेज रफ्तार BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी में कार की तेज रफ्तार के कारण चालक के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद चार घायलों को तत्काल नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं, करीब 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Advertisement

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh