ठाणे में 5.66 करोड़ की एमडी जब्त, चार गिरफ्तार

न्यूज़म ब्यूरो

ठाणे, 24 सितंबर। ठाणे सिटी क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने शहर में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.48 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन (एमडी) बरामद की है। जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5.66 करोड़ रुपये बताई गई है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के निर्देश पर एंटी-नारकोटिक्स सेल ने पहली कार्रवाई घोड़बंदर रोड के पास की। पुलिस ने एक स्कूटर पर सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनकी पहचान मोजिज अब्दुल कादिर शेख (47) और तबरेज अब्दुल शेख (49) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 567 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई कोपरी इलाके में की गई। यहां पुलिस ने अब्दुल रहमान मोहिउद्दीन कादिर शेख (33) और आबिद मोहम्मद अली शेख (27) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से करीब 1.915 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh