न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 24 सितंबर। फिल्म हनुमान अंश के सिंगर सुनील लोधी का हनुमान भजन वायरल हुआ. लेकिन उनकी आंखों की समस्या ने सभी को भावुक कर दिया. प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि सुनील लोधी का आंखों का इलाज जल्द शुरू होगा.
फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है. मूवी की सक्सेस के साथ इसकी स्टारकास्ट और पूरी टीम की किस्मत भी चमकी है. हनुमान अंश के सॉन्ग हिट हुए. ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..’ गाना भी वायरल हुआ. इसे बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी ने गाया है. गाने के साथ वो भी वायरल हुए. लेकिन जब लोगों को मालूम पड़ा कि सुनील देख नहीं सकते, तो उनका दिल टूटा. लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि उनकी आंखों का ट्रीटमेंट होने वाला है. फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इसका ऐलान किया है.
दुनिया देख पाएंगे सुनील लोधी
सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में उन्होंने सुनील लोधी को फिल्म में लाने पर बात की. वो कहती हैं- सुनील लोधी ट्रेन में गाया करते थे. मुझे लगता है वो गॉड गिफ्टेड हैं. वो हमारे ऑफिस आए थे. वो गाना सिंपल है. उसमें काफी कम बैकग्राउंड म्यूजिक है. फिर भी गाने में भक्ति झलकती है. मैंने उन्हें कहा कि आप तो इंटरनेट सेंसेशन हो गए हैं.
”इसके जवाब में उन्होंने मुझे कहा- नहीं, हनुमान जी की कृपा है. वो देख नहीं सकते. लेकिन उनके अंदर बहुत भक्ति है. उनके मुताबिक, जो भी हो रहा है वो हनुमान जी की कृपा से हो रहा है.”
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।