मुंबई, 27 सितंबर। भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक चित्रा किशोर वाघ ने कहा कि किसानों की आंखों में आए आंसुओं को देखकर निर्णय लेना ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संवेदनशीलता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने राज्य के 265 तहसीलों में सूखा घोषित कर किसानों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
वाघ ने कहा कि सरकार ने कर्ज वसूली पर रोक, फसल ऋण का पुनर्गठन, राजस्व और बिजली बिलों में राहत के साथ ही किसानों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था जैसे उपाय किए हैं। इन फैसलों से किसानों को संकट की स्थिति में राहत देने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘किसान अकेला नहीं है, सरकार उसके साथ खड़ी है।’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों के बीच जाकर उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। चित्रा वाघ ने कहा कि खेत की मेड़ पर जाकर किसानों की समस्याएं सुनने और उनके आंसू पोंछकर उन्हें सहारा देने वाले मुख्यमंत्री और केवल ऑनलाइन माध्यम से संवाद करने वाले मुख्यमंत्री के बीच यही अंतर है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।