गणपति विसर्जन पर चर्नी रोड स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब

पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा बल और यात्री सहायता सुविधाएं बढ़ाईं

मुंबई, 27 सितंबर। गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधा व्यवस्था की। 25 और 26 सितंबर को चरनी रोड स्टेशन पर करीब 4 से 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त टिकटिंग सुविधाओं के साथ सुरक्षा और यात्री सहायता व्यवस्था को मजबूत किया।

अतिरिक्त टिकटिंग सुविधाएं उपलब्ध

यात्रियों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए चरनी रोड स्टेशन पर 2 अतिरिक्त टिकट खिड़कियां, 3 अतिरिक्त ATVM और 4 M-UTS यूनिट संचालित की गईं। इसके अलावा बुकिंग कार्यालय में 8 अतिरिक्त बुकिंग कर्मचारियों और यात्रियों को टिकट मशीनों के इस्तेमाल में सहायता देने के लिए 3 अतिरिक्त ATVM फैसिलिटेटर तैनात किए गए।

प्लेटफॉर्म नंबर 1 के उत्तर दिशा में बाल भवन प्रवेश द्वार पर स्थित दो ATVM भी संचालित किए गए, जिससे यात्री स्टेशन में प्रवेश करने से पहले टिकट खरीद सकें।

Advertisement

अलग-अलग स्थानों पर बुकिंग काउंटर

यात्रियों की भीड़ को विभाजित करने के लिए स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त बुकिंग काउंटर चलाए गए। नॉर्थ FOB पर 25 सितंबर की शाम और रात तथा 26 सितंबर की सुबह दो अतिरिक्त काउंटर संचालित हुए। ईस्ट पोर्टा केबिन में 25 सितंबर की शाम और 26 सितंबर की सुबह एक अतिरिक्त काउंटर तथा वेस्ट साइड पर 25 सितंबर की रात एक अतिरिक्त काउंटर उपलब्ध कराया गया।

आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चरनी रोड स्टेशन पर 40 टिकट जांचकर्मी तैनात किए गए। इसके साथ ही 300 आरपीएफ और 200 जीआरपी जवानों को सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए तैनात किया गया। इससे स्टेशन परिसर में प्रवेश, निकास और प्लेटफॉर्म की ओर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिली।

हेल्पडेस्क और मेडिकल सुविधा

भारी भीड़ के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन पर मेडिकल डेस्क और हेल्पडेस्क स्थापित किए गए। नियमित उद्घोषणाओं और पोर्टेबल स्पीकर के जरिए यात्रियों को प्लेटफॉर्म, निकास द्वार और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी यात्रियों तक पहुंचाई गई।

ग्रांट रोड और मरीन लाइंस पर भी विशेष निगरानी

चरनी रोड के अलावा ग्रांट रोड और मरीन लाइंस स्टेशनों को भी भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में रखा गया। पश्चिम रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त टिकटिंग, सुरक्षा बलों, टिकट जांचकर्मियों, यात्री सहायता केंद्रों और प्रभावी सूचना व्यवस्था के समन्वय से गणपति विसर्जन के दौरान बढ़े यात्री दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिली।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh