मध्य रेल का अक्टूबर में विशेष टिकट जांच अभियान, मूल पहचान पत्र रखना होगा जरूरी

1 से 31 अक्टूबर तक ट्रेनों और स्टेशनों पर होगी सघन जांच

दस्तावेज नहीं होने पर सभी यात्रियों पर कार्रवाई

मुंबई, 28 सितंबर। मध्य रेल की ओर से 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों के टिकट की वैधता, वास्तविकता और प्रामाणिकता की गहन जांच की जाएगी। ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी टिकट जांच की जाएगी।

एक टिकट पर कई यात्री तो ID जरूरी

अभियान के दौरान रियायती किराए, निर्धारित आरक्षण कोटा और विभिन्न प्रकार के पास के आधार पर यात्रा करने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की विशेष जांच की जाएगी। यात्रियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए निर्धारित मूल पहचान पत्र (Original ID Proof) साथ रखना होगा।

Advertisement

एक ही टिकट पर एक से अधिक यात्रियों की बुकिंग होने पर कम से कम एक यात्री के पास निर्धारित मूल पहचान पत्र होना जरूरी है। यदि आवश्यक पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो रेलवे के लागू नियमों के अनुसार उस टिकट पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है और नियमानुसार जुर्माना या अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

E-Pass और PTO यात्रियों की भी जांच

E-Pass/PTO के आधार पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी निर्धारित मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा। साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले E-Pass/PTO को निर्धारित यात्रा प्राधिकरण (Authority to Travel) में विधिवत परिवर्तित या एक्सचेंज कराना आवश्यक होगा।

अनारक्षित टिकटों पर भी विशेष नजर

मध्य रेल के अनुसार टिकटों की वास्तविकता और प्रामाणिकता की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खासतौर पर अनारक्षित टिकटों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर टिकट जांच कर्मचारी टिकट की प्रामाणिकता और सत्यापन के लिए TTE App का इस्तेमाल करेंगे।

रेलवे राजस्व के नुकसान को रोकना उद्देश्य

रेलवे के अनुसार अभियान का उद्देश्य आरक्षण सुविधाओं के दुरुपयोग, रियायतों और पासों के फर्जी या अनुचित इस्तेमाल पर रोक लगाना तथा रेलवे राजस्व के नुकसान को रोकना है।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ, जहां आवश्यक हो, निर्धारित मूल पहचान पत्र और पात्रता संबंधी दस्तावेज अवश्य साथ रखें तथा टिकट जांच कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh