महाराष्ट्र के सूखे पर केंद्र चिंतित, जल्द दौरा करेंगे कृषि मंत्री शिवराज

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 29सितंबर। महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के करीब दो-तिहाई हिस्से सूखे से प्रभावित हैं और राज्य में सूखा घोषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्र की टीम जल्द महाराष्ट्र का जमीनी आकलन करेगी और वह स्वयं भी टीम के साथ राज्य का दौरा करेंगे। कर्नाटक में भी सूखे की स्थिति को देखते हुए 3 अक्टूबर को केंद्रीय टीम आकलन करेगी। राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2026 के शुभारंभ के दौरान चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के किसानों को पानी की उपलब्धता और मिट्टी की नमी के अनुसार फसल का चयन करना चाहिए। उन्होंने देर से बुवाई से बचने की सलाह देते हुए कहा कि नमी कम होने पर बीजों का अंकुरण और उत्पादन प्रभावित हो सकता है, इसलिए किसानों को समय पर तैयारी पूरी करनी चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh