7.4 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़म ब्यूरो

उल्हासनगर, 1 अक्टूबर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उल्हासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उल्हासनगर-3 स्थित विठ्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजु नीलकंठम समरडी (35) और वीरास्वामी गुलोरी (30) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आंध्र प्रदेश के निवासी बताए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपने कब्जे में 7 किलो 400 ग्राम गांजा रखे हुए थे। जब्त मादक पदार्थ में हरे रंग की पत्तियां, बीज और टहनियां शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गांजा जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश माली कर रहे हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh