समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक और बोलेरो, 5 की मौत; 21 लोग गंभीर घायल

राहुल गुप्ता
अमरावती, 2 अक्टूबर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। धामनगांव रेलवे के पास चैनल नंबर 97 पर ट्रक और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोलेरो पिकअप में सवार लोग शेगांव से दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धामनगांव रेलवे के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल धामनगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

गंभीर घायलों को वर्धा रेफर किया गया

धामनगांव ग्रामीण अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें गंभीर हालत वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए वर्धा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल 21 लोगों का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अमरावती के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम और धामनगांव की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी

हादसे के बाद समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया। स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh