मुंबई, 02 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को रेलपथ, सिग्नलिंग प्रणाली और ऊपरी उपस्करों के रखरखाव के लिए बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अप फास्ट और पांचवीं लाइन पर रहेगा।
फास्ट ट्रेनों को स्लो लाइन से चलाया जाएगा
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ब्लॉक के दौरान बोरीवली और अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को अप स्लो/छठी लाइन से चलाया जाएगा। वहीं, अंधेरी और बोरीवली के बीच पांचवीं लाइन की ट्रेनों को डाउन फास्ट लाइन से संचालित किया जाएगा।
कुछ उपनगरीय सेवाएं रहेंगी प्रभावित
जम्बो ब्लॉक के कारण कुछ अप और डाउन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसके अलावा अंधेरी और बोरीवली के बीच चलने वाली कुछ उपनगरीय ट्रेनों को हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाया जाएगा।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से ब्लॉक अवधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है। प्रभावित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।