नेताओं-अभिनेताओं की सुरक्षा नहीं तो आम लोगों का क्या : रोहित पवार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद रोहित पवार ने उठाए सवाल

मुंबई में अभिनेता की कार पर गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर राजनीतिक बहस हो गई है तेज 

रोहित पवार और जीशान सिद्दीकी ने सरकार से जवाब मांगा 

राहुल गुप्ता

मुंबई, 18 अक्टूबर। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ध्यान देने की मांग की।

Advertisement

Punjab man calls Mumbai cops, informs them about 'death threat' to actor Tiger Shroff; held | Hindi Movie News - The Times of India

रोहित पवार ने सरकार पर साधा निशाना

रोहित पवार ने अपनी पोस्ट में शिवसेना के विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की ठाणे में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर बेहद चिंताजनक है। अभिनेता इस घटना में सुरक्षित हैं, लेकिन इससे राज्य में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

रोहित पवार ने सवाल किया कि अगर राज्य में नेता और अभिनेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने मुंबई जैसे आर्थिक केंद्र में सरेआम गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति निवेश के माहौल को भी प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने सरकार से राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने और जरूरत पड़ने पर गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी सक्षम मंत्री को सौंपने की मांग की।

जीशान सिद्दीकी ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उनके पिता की हत्या के मामले में परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है और मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उनकी चिंता बढ़ रही है।

जीशान ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, लेकिन इसमें अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मामले पर ध्यान देने और पुलिस अधिकारियों तथा खुफिया तंत्र की भूमिका की जांच कराने की मांग की।

टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, पुलिस की जांच जारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई, लेकिन अभिनेता को कोई चोट नहीं आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मैदान से बाहर निकलते समय उनकी कार को निशाना बनाया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें। फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh