ड्रग्स तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

10.16 करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
कांदिवली और बोरीवली में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका,सप्लायर और नेटवर्क की तलाश

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई,20 अक्टूबर। मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 2.032 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 10.16 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लगभग 30 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपितों के अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई गई है।

कांदिवली में दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कांदिवली पश्चिम में कार्रवाई की। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से 758 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3.79 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Advertisement

बोरीवली में मिला 1.274 किलो हेरोइन

पहली कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बोरीवली में दूसरा ऑपरेशन चलाया। यहां एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,274 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 6.37 करोड़ रुपये बताई गई है।

सप्लायर और नेटवर्क की तलाश

दोनों कार्रवाइयों में कुल 2,032 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। क्राइम ब्रांच अब कथित सप्लायर का पता लगाने के साथ ही ड्रग्स की आपूर्ति और वितरण नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh