फिल्मी सितारों की सुरक्षा पर जोर, एडवाइजरी जारी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की खबरों के बाद सतर्कता बढ़ी, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई,10 नवंबर। बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना और कुछ सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने फिल्मी कलाकारों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें कलाकारों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अनजान लोगों से दूरी बनाने की सलाह

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बॉलीवुड सितारों को अनजान और अपरिचित लोगों की भीड़ से दूरी बनाए रखने को कहा है। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से भी बचने की सलाह दी गई है, जहां सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते समय भी सतर्क रहने को कहा गया है।

Advertisement

धमकियों के बाद बढ़ाई सतर्कता

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकियां मिलने की खबरें सामने आई हैं। इन धमकियों के तार कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जोड़े जा रहे हैं। सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की खबरों के बीच पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

लोकेशन साझा करने में भी सावधानी

पुलिस की एडवाइजरी का उद्देश्य कलाकारों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकना है। कलाकारों को अपनी लोकेशन, सार्वजनिक कार्यक्रमों और निजी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करते समय भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh