न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 2 सितंबर।मुंबई के वर्सोवा इलाके में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 323 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 64.6 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एंटी-नारकोटिक्स सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई मुंबई में किन लोगों तक की जानी थी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।