सीएचएम कॉलेज के नए शैक्षणिक भवन का आज मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

 

न्यूज़म ब्यूरो

उल्हासनगर, 22 नवंबर। शहर के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सीएचएम कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे कॉलेज परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें शिक्षा क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

निरंजन हीरानंदानी के मार्गदर्शन में हुआ निर्माण

Advertisement

संस्थान के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी के मार्गदर्शन में इस नए शैक्षणिक भवन का निर्माण किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भवन का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित इस इमारत से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

उल्हासनगर प्रवेश द्वार पर होगा स्वागत

मुख्यमंत्री के उल्हासनगर आगमन पर शहर के प्रवेश द्वार पर भाजपा के शिष्टमंडल की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन और संस्थान से जुड़े लोगों में उद्घाटन समारोह को लेकर उत्साह है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh