₹44.10 लाख की एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अंटॉप हिल के आतिफ और मन्सुर के पास से 147 ग्राम मफेड्रोन बरामद

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 13 सितंबर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की मादक पदार्थ विरोधी कक्ष (एएनसी) की बांद्रा इकाई ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 147 ग्राम मफेड्रोन (एमडी) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को बांद्रा एएनसी इकाई की टीम जी.टी.बी. नगर, अंटॉप हिल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से मफेड्रोन बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दोनों आरोपी अंटॉप हिल के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आतिफ नबील शेख (22) और मन्सुर मोहम्मद शेख (30) के रूप में हुई है। दोनों अंटॉप हिल, मुंबई के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके पास से कुल 147 ग्राम मफेड्रोन जब्त किया है। मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे बेचने वाले थे।

Advertisement

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त, मादक पदार्थ विरोधी कक्ष पौर्णिमा चौगुले श्रींगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई। बांद्रा इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh