न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 17 सितंबर।मुंबई साइबर पुलिस ने 68 वर्षीय सेवानिवृत्त पेशेवर से करीब 1.12 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक IIT ग्रेजुएट और एक निजी बैंक का मैनेजर भी शामिल बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ठगी की रकम के लेन-देन, म्यूल बैंक खातों के प्रबंधन, एक्टिव सिम कार्ड उपलब्ध कराने और रकम निकालने जैसे कामों में कथित तौर पर शामिल थे।
पुलिस के अनुसार जुलाई-अगस्त के दौरान दहिसर निवासी 68 वर्षीय सेवानिवृत्त पेशेवर को करीब दो सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराया गया। ठगों ने पहले फोन कर खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताया और दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद कॉल को कथित तौर पर क्राइम ब्रांच से जोड़ दिया गया।
आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस के लोगो वाली WhatsApp ID से वीडियो कॉल की और पीड़ित की संपत्ति तथा बैंक खातों की जानकारी हासिल
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।