BEST बस की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत

रीमा सिंह

मुंबई, 7 सितंबर।

वर्ली स्थित एसटी कार्यालय के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की BEST बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान वनमाला आर. साबले (60) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, BEST की वेट लीज बस क्रमांक भायखला स्टेशन से लोटस की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11.25 बजे बस वर्ली एसटी कार्यालय के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी। इसी दौरान बस के बगल में एक टैक्सी खड़ी थी और एक महिला यात्री टैक्सी से उतर रही थी। इसी बीच ट्रैफिक सिग्नल अचानक हरा होने पर बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी और महिला बस के बाएं पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर तथा कान से खून बहने लगा।

Advertisement

बस के कंडक्टर ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोपहर 12.15 बजे उपचार शुरू होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh