पुनर्विकास के लिए 75 दिन का ब्लॉक, 8 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

मुंबई, 29 सितंबर। मध्य रेल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 14 एवं 15 और स्टेबलिंग लाइन संख्या 15 पर 1 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2026 तक 75 दिनों का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान इन प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का संचालन निलंबित रहेगा।

प्लेटफॉर्म और स्टेबलिंग लाइन पर होगा निर्माण कार्य

यह कार्य सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना के फेज-I के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि में प्लेटफॉर्म संख्या 14 एवं 15 तथा स्टेबलिंग लाइन संख्या 15 पर नींव सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद RLDA द्वारा प्लेटफॉर्म रेलवे को ट्रेन संचालन के लिए सौंपे जाएंगे। इससे पहले इसी परियोजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 16 एवं 17 पर भी ब्लॉक लिया गया था।

दादर में सात ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

1 अक्टूबर 2026 से कार्य पूरा होने तक निम्नलिखित अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को सीएसएमटी के बजाय दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा:

Advertisement

11002 बल्लारशाह–सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस

12810 हावड़ा–सीएसएमटी एक्सप्रेस

12112 अमरावती–सीएसएमटी एक्सप्रेस

11020 भुवनेश्वर–सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस

22120 मडगांव–सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस

22144 बीदर–सीएसएमटी एक्सप्रेस

22108 लातूर–सीएसएमटी एक्सप्रेस

ठाणे में शॉर्ट टर्मिनेट होगी एक ट्रेन

ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस को सीएसएमटी के बजाय ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे ब्लॉक की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और रेलवे के साथ सहयोग करें। ब्लॉक के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए मध्य रेल ने खेद व्यक्त किया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh