हाईराइज सोसायटी में नशे का बड़ा नेटवर्क? 600 फ्लैट की तलाशी के बाद 10.93 करोड़ का माल बरामद

मुंब्रा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने दो नाइजीरियाई नागरिकों और उनके सेनेगल के सहयोगी को गिरफ्तार किया, कोकीन और मेफेड्रोन जब्त की गई।

राहुल गुप्ता

ठाणे, 18 नवंबर। ठाणे जिले के दिवा स्थित मैराथन नेक्सवर्ल्ड आवासीय परिसर में मुंब्रा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 10.93 करोड़ रुपये की कोकीन और मेफेड्रोन (MD) जब्त की है। पुलिस ने मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों और उनके एक सेनेगल के सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बेटवड़े गांव स्थित परिसर में करीब 600 फ्लैट की तलाशी ली गई थी। कार्रवाई के दौरान नाइजीरियाई नागरिक इमैनुएल चुक्वुमेका नवांक्वो और यूचारिया चुक्वुमेका ओबियानुजू के फ्लैट से 2.098 किलोग्राम कोकीन और 104.7 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई।

पूछताछ के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नवांक्वो ने अपने कथित सहयोगी उस्मान बुआरी अली का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया और उसके पास से 59 ग्राम कोकीन जब्त की।

Advertisement

कुल मिलाकर पुलिस ने 2.157 किलोग्राम कोकीन और 104.7 ग्राम मेफेड्रोन समेत अन्य सामग्री जब्त की, जिसकी कीमत 10,93,08,700 रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुराने मामलों की भी जांच

पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुंबई और नवी मुंबई में NDPS से जुड़े मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां उनके पासपोर्ट, वीजा और भारत में रहने की वैधता की भी जांच कर रही हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh