19 साल तक शोषण का आरोप, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का भी दावा

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 3 सितंबर। मुंबई में एक महिला ने एक व्यक्ति पर करीब 19 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, निजी फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला की मुलाकात वर्ष 2006 में हुई थी, जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी और उसकी उम्र करीब 16 साल 6 महीने थी। शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी महेश देवदास नावले कॉलेज के माध्यम से कराटे प्रशिक्षण देने का काम करता था।

दोस्ती और प्यार के बाद संबंध बनाने का आरोप

Advertisement

 

महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में प्यार का झांसा दिया। जनवरी 2007 में दोनों के बीच संबंध बने। महिला के मुताबिक, इसके बाद आरोपी लंबे समय तक उसके संपर्क में रहा और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

निजी फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर धमकाने का आरोप

 

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके निजी पलों के फोटो और वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए थे। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो और कथित व्हाट्सऐप चैट का इस्तेमाल कर उसे धमकाया जाने लगा।

 

महिला का दावा है कि जब उसने संबंध खत्म करने की कोशिश की तो आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो उसके परिवार तथा परिचितों को भेजकर वायरल करने की धमकी दी।

 

मारपीट और पैसे मांगने का भी आरोप

 

महिला ने आरोपी पर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ लगातार मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उससे पैसों की मांग की और महिला ने उसे करीब 1 लाख 60 हजार रुपये दिए।

 

महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी कथित संबंध होने का दावा किया है। उसके मुताबिक, मार्च 2026 तक आरोपी से उसका संपर्क रहा, लेकिन इसके बाद उसने संबंध पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस कथित फोटो-वीडियो, व्हाट्सऐप मैसेज, पैसों के लेन-देन और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

 

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh