अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, सांस लेने में परेशानी हुई कम; सीएम फडणवीस ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 2 सितंबर।

समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार (31 अगस्त) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है। अन्ना की तबीयत कल से बेहतर है और उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी भी अब कम हुई है। मंगलवार सुबह कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने अस्पताल में अन्ना से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्ना से मिले

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अस्पताल पहुंचकर समाजसेवी अन्ना हजारे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने अन्ना के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनसे कहा, “अन्ना, आप शतायु हों।” इस दौरान मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे।

सीएम फडणवीस की किस बात से खुश हुए अन्ना?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना हजारे को बताया कि कुकडी सिंचाई परियोजना की संशोधित लागत को मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस पर अन्ना हजारे ने खुशी और संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

अन्ना को हुआ क्या था?

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रालेगणसिद्धि से मुंबई लाया गया था और सोमवार को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी में संक्रमण की शिकायत थी।

अन्ना की तबीयत बीते हफ्ते भी खराब हुई थी। उन्हें यूरिन से जुड़ी दिक्कतों के कारण शिरूर के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां तीन दिन इलाज चला। इसके बाद हालत में सुधार होने पर उन्होंने मुंबई में इलाज कराने का फैसला लिया।

कैसे चर्चा में आए थे अन्ना?

अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है और सामाजिक सुधार अभियानों के लिए मशहूर हैं। साल 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन दुनियाभर में चर्चा में रहा था। उन्होंने दिल्ली में एक मजबूत लोकपाल कानून बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी।

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का भी समर्थन किया था। अन्ना हजारे ने कथित नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh