भांडुप में 1.18 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, नौ गिरफ्तार

नाहुर में तड़के पुलिस की छापेमारी, पांच वाहन भी जब्त

रीमा सिंह

मुंबई, 12 सितंबर।

भांडुप के नाहुर इलाके में पुलिस ने शनिवार तड़के छापेमारी कर प्रतिबंधित गुटखा, फ्लेवर्ड सुपारी और फ्लेवर्ड तंबाकू की बड़ी खेप बरामद की। जब्त माल और पांच वाहनों की कुल कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई

Advertisement

भांडुप पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद लाड के अनुसार, नाहुर इलाके में प्रतिबंधित गुटखा और फ्लेवर्ड सुपारी के परिवहन व बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार सुबह करीब 4.25 बजे विक्रोली रोड स्थित नगर निगम पार्किंग क्षेत्र में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया। मौके से एक कंटेनर, दो टेम्पो, एक बोलेरो और एक पिकअप समेत पांच वाहन जब्त किए गए। पूछताछ के बाद सभी नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

20.21 लाख का प्रतिबंधित माल

पुलिस के मुताबिक, जब्त खेप में ‘वाराणसी आशिक’ ब्रांड की फ्लेवर्ड सुपारी और फ्लेवर्ड तंबाकू शामिल है। प्रतिबंधित सामग्री की कीमत करीब 20.21 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, जब्त पांच वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 98 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पूरी कार्रवाई में करीब 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुंबई में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh