भारत गौरव ट्रेन से दिव्य राजस्थान और खाटू श्याम जी की यात्रा, 21 अक्टूबर से

सोलापुर से रवाना होगी 11 रात/12 दिन की विशेष पर्यटक ट्रेन

10 स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा

सोलापुर, 24 सितंबर।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों के लिए “दिव्य राजस्थान, खाटू श्याम जी एवं उज्जैन यात्रा” नाम से विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 11 रात और 12 दिन की यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 को सोलापुर से रवाना होगी। यात्रा पैकेज की शुरुआती कीमत 18,670 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

Advertisement

 

 

इस विशेष यात्रा में यात्रियों को उदयपुर, नाथद्वारा, पुष्कर, जोधपुर, जयपुर, खाटू श्याम जी और उज्जैन जैसे प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा। यात्रा के जरिए राजस्थान की राजसी विरासत के साथ प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों को एक ही पैकेज में शामिल किया गया है।

तीन श्रेणियों में यात्रा पैकेज

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन श्रेणियां उपलब्ध होंगी। इकोनॉमी स्लीपर (SL) श्रेणी का किराया 18,670 रुपये, स्टैंडर्ड 3AC का 29,200 रुपये और कम्फर्ट 2AC का 38,040 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। ट्रेन में करीब 750 यात्रियों के यात्रा करने की क्षमता होगी।

10 स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए सोलापुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और रतलाम स्टेशनों से बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को यात्रा में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।

पैकेज में भोजन, होटल और स्थानीय परिवहन शामिल

आईआरसीटीसी के अनुसार, सर्वसमावेशी पैकेज में एसी और नॉन-एसी कोच में रेल यात्रा, डबल/ट्रिपल/क्वाड शेयरिंग के आधार पर बजट होटल में ठहरने की सुविधा, यात्रा के दौरान शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण एवं स्थानांतरण के लिए एसी और नॉन-एसी वाहन, यात्रा बीमा तथा पूरे दौरे के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के समूह महाप्रबंधक गौरव झा ने कहा कि इस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को तीर्थयात्रियों और विरासत स्थलों में रुचि रखने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार, यात्रा में महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल करने के साथ यात्रियों के लिए ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

बुकिंग शुरू
यात्रा के लिए बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू कर दी गई है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8287931886 पर संपर्क किया जा सकता है या bgtmumbai@irctc.com पर ई-मेल किया जा सकता है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh