
अशोक उमरगेकर, प्रो. पंडित सूर्यवंशी समेत कई नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
रीमा सिंह
मुंबई, 8 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के निर्देश पर प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रभारी विधायक एडवोकेट माधवी नाईक और मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत गायकवाड़ ने नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की।
नई कार्यकारिणी में पुणे के अशोक उमरगेकर, लातूर के प्रो. पंडित सूर्यवंशी और नाशिक के दिनेश पगारे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रो. रमा शेजवल (परभणी), सुधीर जांभूळकर (नागपुर), परिमल कांबले (अकोला) और राहुल कांबले (मुंबई) को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर सिद्धार्थ वानखेडे (अमरावती), बबनराव नरवाडे (छत्रपति संभाजीनगर) और प्रणाली सावर्डेकर (रत्नागिरी) समेत अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इसके अलावा भूषण कांबले (पुणे) को कोषाध्यक्ष और सुरेश गायकवाड़ (नवी मुंबई) को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से अनुसूचित जाति मोर्चे को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।