टीवी बंद करने पर भाई से झगड़ा, पिता ने बीच-बचाव किया तो बैट सिर पर लगा; 17 वर्षीय बेटी की मौत

राहुल गुप्ता

सातारा, 7 अक्टूबर। महाराष्ट्र के सातारा में टीवी देखने को लेकर नाबालिग भाई-बहन के बीच हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। गोडोली इलाके में 17 वर्षीय लड़की का अपने छोटे भाई से झगड़ा हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता ने बेटी से चाकू और क्रिकेट बैट लेने की कोशिश की। इसी दौरान बैट अचानक बेटी के सिर पर लग गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

टीवी बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। 17 वर्षीय लड़की टीवी देख रही थी। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने टीवी बंद कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

झगड़ा बढ़ने पर लड़की कथित तौर पर पहले चाकू और फिर क्रिकेट बैट लेकर अपने भाई को डराने लगी। पिता ने दोनों के बीच हस्तक्षेप किया और लड़की से चाकू छीन लिया। इसके बाद उन्होंने बैट भी अपने कब्जे में लेने की कोशिश की।

छीना-झपटी में सिर पर लगा बैट

पुलिस के अनुसार, बैट लेने की कोशिश के दौरान वह अचानक पिता के हाथ से छूटकर लड़की के सिर पर जा लगा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लड़की जमीन पर गिर गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

परिजनों ने डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रिकेट बैट और चाकू जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड का रूप देने की कोशिश की आशंका

पुलिस की प्राथमिक जांच में घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किए जाने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। जांच के दौरान लड़की के दोस्तों से सोशल मीडिया के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पिता और बेटी के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh