दलित, ओबीसी और आदिवासियों को मीडिया और राजनीतिक दलों ने किया नजरअंदाज: प्रकाश आंबेडकर

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 12 अक्टूबर। वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने दलित, ओबीसी और आदिवासी समुदायों को मीडिया तथा राजनीतिक दलों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इन समुदायों से अपने अस्तित्व और अधिकारों को बनाए रखने के लिए खुद के मीडिया मंच तैयार करने की अपील की।

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह देख रहे हैं कि दलित, ओबीसी और आदिवासी समुदायों को टीवी, समाचार पत्रों और राजनीतिक दलों में उचित स्थान नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक, किसी समुदाय को सार्वजनिक मंचों पर जगह नहीं देना उसे धीरे-धीरे लोगों की नजरों से दूर करने का एक तरीका है। जब लोग किसी समुदाय को देखेंगे ही नहीं, तो धीरे-धीरे उसे भूल सकते हैं।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इस आंदोलन में मायावती और चंद्रशेखर आजाद भी नजर नहीं आए। आंबेडकर ने ओबीसी, आदिवासी, दलित और बौद्ध समुदायों से अपील की कि वे अपने अनुभवों पर विचार करें और अपने मुद्दों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र मीडिया मंच तैयार करें। उन्होंने कहा कि समुदायों को वोट और सोशल मीडिया, दोनों माध्यमों से अपनी मौजूदगी बनाए रखनी चाहिए।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh