न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 6 अक्टूबर। प्रयागराज बेली अस्पताल की पूर्व सीएमएस को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के एक आरोपी आयुष अवस्थी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साइबर क्राइम सोनम कुमार और एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि जांच में अब तक 23.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में लेयरिंग के लिए डायवर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आयुष अपनी कंपनी के एचडीएफसी करंट अकाउंट में ठगी की रकम मंगाता था और इसके बदले 10 फीसदी कमीशन लेता था। पूर्व सीएमएस से ठगी गई रकम में से 1.78 करोड़ रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए गए थे। कार्रवाई में पुलिस ने 64.61 लाख रुपये फ्रीज/बरामद किए हैं। मामले में निशांत त्रिवेदी और राजन शुक्ला फरार हैं, जिनकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।