नौकरी से निकाले जाने से नाराज था कर्मचारी, गैराज में खड़ी 22 बाइकों में लगा दी आग; सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

राहुल गुप्ता
नागपुर, 2 अक्टूबर। महाराष्ट्र के नागपुर में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक कर्मचारी पर गैराज में खड़ी करीब 22 बाइकों में आग लगाने का आरोप है। घटना सान्याल नगर स्थित देवेश होंडा गैराज की है। आग लगने से कई बाइकें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी घटना गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी में आग लगाता नजर आया आरोपी

बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारी नाराज था। आरोप है कि इसी वजह से उसने गैराज में खड़ी बाइकों को आग के हवाले कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति गैराज के अंदर आग लगाता हुआ नजर आ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही कपिल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आगजनी की पूरी वजह और घटना में हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आग के बाद कई बाइकें जलकर खाक

घटना के बाद सामने आए वीडियो में गैराज के अंदर जली हुई और आधी जली हुई बाइकें दिखाई दे रही हैं। आग की वजह से गैराज मालिक को काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पहले छत्रपति संभाजीनगर में अस्पताल में लगी थी आग

इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना सामने आई थी। आग लगने के बाद वहां भर्ती 9 नवजात बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था।

बताया गया था कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। सभी नवजात बच्चों को घाटी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल और संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh