पटाखा गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत; दमकलकर्मी समेत 7 से ज्यादा घायल

राहुल गुप्ता

हिंगोली, 6 अक्टूबर। महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में सोमवार को पटाखे के गोदाम में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मारवाड़ी कपड़ गली इलाके में स्थित गोदाम में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 2 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे में मारे गए दोनों लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मृतकों से जुड़ी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

राहत और बचाव अभियान के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

पटाखा गोदाम में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिवसेना विधायक संतोष बांगर भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने और घटनास्थल पर स्थिति सामान्य करने में जुटी हुई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh