अवैध रूप से कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 12 अक्टूबर। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सब्सक्राइबर डिटेल रिकॉर्ड (SDR) और मोबाइल लोकेशन डेटा अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें झारखंड और बिहार पुलिस के दो सिपाही भी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक 50 CDR, 520 से अधिक SDR, 550 से ज्यादा मोबाइल लोकेशन और 420 से अधिक IMEI नंबरों की जानकारी अवैध रूप से साझा की थी। पुलिस के अनुसार, ओशिवारा क्षेत्र में रहने वाला मुख्य आरोपी इंस्टाग्राम पर चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन खोजने का विज्ञापन देकर लोगों से संपर्क करता था और खुद को पुलिस इंस्पेक्टर ‘संजय’ बताकर पैसे वसूलता था। क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 जून 2026 को जोगेश्वरी पश्चिम के एस. वी. रोड स्थित आयशा टावर के पास उसे पकड़ा। उसके मोबाइल की जांच में अवैध रूप से डेटा हासिल करने का खुलासा हुआ। मामले में कुल नौ आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से पांच गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh