महाराष्ट्र में कार के अंदर फंसे 4 साल के मासूम की मौत, खेलते समय हुआ था हादसा

घर के बाहर खेलते समय पड़ोस में खड़ी कार में चला गया था बच्चा, काफी देर तक अंदर फंसे रहने और तेज गर्मी के कारण बिगड़ी हालत

राहुल गुप्ता
यवतमाल, 19 सितंबर।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। घाटंजी तालुका के चिखलवर्धा गांव में घर के सामने खेलते समय पड़ोस में खड़ी कार के अंदर फंसे 4 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। काफी देर तक कार के अंदर फंसे रहने और तापमान अधिक होने के कारण बच्चे की हालत गंभीर हो गई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान अंश सूरज केलझरकर के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते कार के अंदर चला गया था अंश

जानकारी के अनुसार, अंश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पड़ोस में खड़ी एक कार के अंदर चला गया। लेकिन वह कार से बाहर नहीं निकल सका और काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा।

Advertisement

जब काफी समय तक अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह कार के अंदर बेहोशी की हालत में मिला।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

अंश को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव के मुखिया आकाश नाडपेलवर के मुताबिक, अंश कार में एक दोस्त के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसका दोस्त कार से बाहर निकल गया, लेकिन अंश अंदर ही रह गया। अधिक तापमान के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद चिखलवर्धा गांव में शोक का माहौल है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh