अभिनेता इमरान खान की नागरिकता का मुद्दा उठा

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 12 अक्टूबर। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खान पर आरोप है कि वे विदेशी नागरिक होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सोमैया ने यह भी जानना चाहा है कि क्या वे ऐसे प्रदर्शनों में हिस्सा ले सकते हैं। किरीट सोमैया ने ‘एक्स’ पर लिखा कि अभिनेता को तुरंत देश से बाहर भेज दिया जाना चाहिए। इमरान खान को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में पुलिस ने सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था। उन्होंने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की अपील की।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh