ठाणे-कल्याण के बीच 5वीं-6वीं लाइन पर 20 सितंबर को मेगा ब्लॉक

चार घंटे तक रहेगा ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी डायवर्ट

रीमा सिंह

मुंबई,18 सितंबर।

मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को ठाणे और कल्याण के बीच 5वीं और 6वीं लाइनों पर विभिन्न इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मध्य रेल ने यात्रियों से इस दौरान यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है।

डाउन दिशा की चार ट्रेनें फास्ट लाइन पर होंगी डायवर्ट

Advertisement

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे और कल्याण के बीच डाउन मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके कारण इन ट्रेनों के निर्धारित समय से करीब 10 से 15 मिनट देरी से चलने की संभावना है। प्रभावित ट्रेनों में 11029 सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस, 11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस और 16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस शामिल हैं।

अप दिशा की 13 ट्रेनें प्रभावित

ब्लॉक के दौरान ठाणे और कल्याण के बीच अप मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है। प्रभावित ट्रेनों में 22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस, 11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस, 12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस, 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस और 17221 काकीनाडा पोर्ट-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा 12168 बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12321 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल, 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, 11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस, 17611 नांदेड़-सीएसएमटी राज्यरानी एक्सप्रेस और 22160 चेन्नई-सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।

दिवा-कोपर के बीच मेमू सेवा रद्द

ब्लॉक के कारण मेमू सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। 61003 वसई रोड-दिवा मेमू, जो वसई रोड से सुबह 9.50 बजे रवाना होगी, कोपर स्टेशन पर समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं 61004 दिवा-वसई रोड मेमू दिवा से सुबह 11.30 बजे रवाना होगी, लेकिन कोपर से सुबह 11.45 बजे शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके चलते दिवा और कोपर के बीच मेमू सेवा रद्द रहेगी।

अन्य लाइनों पर नहीं रहेगा मेगा ब्लॉक

मध्य रेल ने बताया कि मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और पोर्ट लाइनों पर इस दिन मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा। मेन लाइन के सीएसएमटी-कल्याण खंड, हार्बर लाइन के सीएसएमटी-पनवेल खंड, ट्रांस-हार्बर लाइन तथा बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन पर नियमित सेवाएं संचालित होंगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh