गणेशोत्सव के लिए बीएमसी महिला बचत गटों का ‘मोदक महोत्सव 2026’

मुंबईकरों को घर बैठे मिलेंगे उकड़ीचे और तले हुए मोदक

14 सितंबर से होगी होम डिलीवरी

रीमा सिंह

मुंबई, 12 सितंबर।

गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही घर-घर मोदक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की महिला बचत गटों द्वारा इस वर्ष ‘मोदक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया है। महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनल तुर्डे के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत महिला बचत गटों द्वारा तैयार किए गए उकड़ीचे (भाप में बने) और तले हुए मोदक मुंबईकरों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisement

ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा

मुंबईकर https://shgeshop.com वेबसाइट के माध्यम से मोदक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले ग्राहकों को 14 सितंबर 2026 से घर तक मोदक पहुंचाए जाएंगे। यह होम डिलीवरी सुविधा केवल मुंबई क्षेत्र में उपलब्ध होगी। बीएमसी के नियोजन विभाग के अनुसार, ग्राहक को मोदक की डिलीवरी के लिए कम से कम एक दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यह महोत्सव पूरे गणेशोत्सव के दौरान जारी रहेगा।

महिला बचत गटों के उत्पादों को बाजार

गणेशोत्सव के दौरान मोदक की बढ़ती मांग को देखते हुए बीएमसी की आर्थिक सहायता प्राप्त महिला बचत गटों के माध्यम से यह पहल की गई है। इसके तहत पूरे गणेशोत्सव काल में ग्राहकों को उकड़ीचे और तले हुए मोदक उपलब्ध होंगे।

बीएमसी की ओर से मुंबई महानगर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला बचत गटों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, कारोबार को बढ़ावा देने और व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न व्यावसायिक एवं अभिनव उपक्रम चलाए जा रहे हैं।

महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन

इसी प्रयास के तहत गणेशोत्सव के अवसर पर ‘मोदक महोत्सव 2026’ आयोजित किया गया है। इस पहल के माध्यम से महिला बचत गटों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण मोदक मुंबईकरों को उपलब्ध होंगे। बीएमसी की निदेशक (नियोजन) डॉ. प्राची जांभेकर ने कहा कि इस पहल से गणेशोत्सव के आनंद के साथ महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का अवसर भी नागरिकों को मिलेगा।

बीएमसी ने मुंबईकरों से इस पहल को उत्स्फूर्त प्रतिसाद देने और महिला बचत गटों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh