गणपति विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस का बड़ा बंदोबस्त

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 24 सितंबर। मुंबई अनंत चतुर्दशी के मौके पर 25 सितंबर 2026 को मुंबई में गणपति विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उतरेंगे और अलग-अलग विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में पूरे शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष बंदोबस्त किया गया है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी अलग से पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस के मुताबिक, गणपति विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए 6 पुलिस सह-आयुक्त, 9 अपर पुलिस आयुक्त, 38 पुलिस उपायुक्त और 66 सहायक पुलिस आयुक्त के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा 3,293 पुलिस अधिकारी, 18,840 पुलिसकर्मी और 1,050 पुलिस प्रशिक्षुओं को भी बंदोबस्त ड्यूटी पर लगाया गया है।

Advertisement

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर आरएएफ प्लाटून, एसआरपीएफ प्लाटून, फोर्सवन टीम, क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा और कॉम्बैट टीम के साथ एंटी-ड्रोन यूनिट और होमगार्ड्स की भी तैनाती की गई है।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर संयम बनाए रखें और पुलिस के साथ सहयोग करें। अगर किसी को कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या तत्काल पुलिस सहायता के लिए 100 या 112 पर संपर्क करें।

 

इसके अलावा आरएएफ, एसआरपीएफ, फोर्सवन, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा टीम, कॉम्बैट टीम, एंटी-ड्रोन यूनिट और होमगार्ड्स को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान संयम बनाए रखें, पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

किसी भी आपात स्थिति में 100 या 112 नंबर पर पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।**

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh