न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 1 सितंबर।
मुंबई। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने संजय राऊत के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए फडणवीस, महिला आरक्षण, GDP, SIR, राम मंदिर और कांग्रेस की राजनीति समेत कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा।
‘फडणवीस भाषण माफिया नहीं, माफियागिरी के कर्दनकाल’
बन ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ‘भाषण माफिया’ नहीं, बल्कि माफियागिरी के कर्दनकाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में माफियागिरी खत्म करने से राऊत जैसे नेताओं को परेशानी हो रही है।
राहुल गांधी और राऊत पर निशाना
उन्होंने कहा कि संजय राऊत का ‘भोंगा’ अब राहुल गांधी की ‘पिपाणी’ बजाने में लगा है। बन ने राऊत से रोज-रोज पत्रकार परिषद के बजाय पहले अपना ‘भोंगा’ बंद करने की सलाह दी। महिला आरक्षण को लेकर बन ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया और 2029 को लेकर स्पष्ट भूमिका बताने की मांग की। SIR पर उन्होंने पूछा कि मतदाता सूची में फर्जी और दोहरे नाम हटाने का विरोध क्यों किया जा रहा है।
GDP पर भी पलटवार
GDP को लेकर राऊत की टिप्पणी पर बन ने कहा कि उन्हें पहले अर्थव्यवस्था समझनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। राम मंदिर के मुद्दे पर बन ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि फडणवीस कारसेवा के दौरान जेल गए थे, जबकि उद्धव ठाकरे राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने ठाकरे से इस पर स्पष्टीकरण मांगा।
कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप
हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस पर हमला करते हुए बन ने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है, जबकि कांग्रेस में गांधी परिवार के बाहर नेतृत्व के अवसर नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।