लोहगढ़ किला हत्याकांड में नया दावा, गवाह ने बताया कैसे सिया और चेतन ने केतन को पहाड़ी से धक्का दिया

राहुल गुप्ता
पुणे, 28 सितंबर। पुणे के लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच के दौरान एक अहम गवाह का बयान सामने आया है। गवाह ने दावा किया है कि उसने सिया गोयल और चेतन चौधरी को कथित तौर पर केतन को पहाड़ी से धक्का देते हुए देखा था। गवाह के मुताबिक, घटना के करीब पांच दिन बाद पुलिस से संपर्क कर बयान दर्ज कराने के बाद उसे भी धमकियां मिलने लगीं। उसे कथित तौर पर कहा गया कि केतन के साथ जो हुआ, वही उसके साथ भी किया जाएगा। पुलिस ने गवाह की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

किले पर केतन का पीछा कर रहा था चेतन

गवाह के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ लोहगढ़ किला देखने गया था। सीढ़ियों से ऊपर जाते समय उसने केतन और उसकी मंगेतर सिया गोयल को साथ चलते देखा। उसके पीछे चेतन चौधरी भी चल रहा था। गवाह ने बताया कि चेतन ने हुडी पहन रखी थी।

गवाह के मुताबिक, उसने चेतन से गर्मी के मौसम में हुडी पहनने को लेकर सवाल भी किया था। कुछ देर बाद चेतन एक मंदिर के पास बैठ गया, जबकि सिया और केतन आगे निकल गए।

गवाह के मुताबिक, पहले सिया ने मारी लात

गवाह ने दावा किया कि पेट में ऐंठन होने के कारण वह कुछ देर के लिए वहां से अलग हो गया था। वापस लौटने पर उसने कथित तौर पर सिया को चेतन की ओर इशारा करते देखा। इसके बाद सिया ने बैठकर केतन के पैर पर लात मारी।

गवाह के अनुसार, इसके तुरंत बाद चेतन दौड़कर आया और उसने पीछे से केतन को कथित तौर पर जोरदार धक्का दिया। इसके बाद गवाह की चेतन से बहस भी हुई। गवाह का दावा है कि जब उसने चेतन से ऐसा करने की वजह पूछी तो उसे भी पहाड़ी से नीचे गिराने की धमकी दी गई।

Advertisement

घटना के बाद गवाह को भी धमकी मिलने का दावा

गवाह ने बताया कि घर लौटने के बाद उसे बुखार और शरीर में तेज दर्द की शिकायत हुई। घटना की जानकारी मीडिया में सामने आने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद उसे कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं।

मामले की जांच में पुलिस ने कई तकनीकी और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में तीन गवाहों के सामने आने की जानकारी है।

केतन की मौत के मामले में सिया के कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के अलावा उसके दोस्त रितेश हंगे को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और गवाहों के बयानों तथा उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh