कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद पांच दिवसीय दौरे पर

1 अक्टूबर से महाराष्ट्र दौरा, विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक और वरिष्ठ नेताओं से करेंगे संवाद

मुंबई, 30 सितंबर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद गुरुवार, 1 अक्टूबर से पांच दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह उनका छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद वे शिवाजी पार्क स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे दादर स्थित चैत्यभूमि पर महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन करने के बाद दोपहर 1 बजे टिळक भवन (एमपीसीसी मुख्यालय) पहुंचेंगे।

विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक और जिलाध्यक्षों से संवाद

पांच दिवसीय दौरे के दौरान डॉ. प्रसाद अपना पदभार संभालेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। वे पार्टी के जिलाध्यक्षों से संवाद करने के अलावा प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित राज्य के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा करेंगे।

गांधी जयंती पर मणि भवन जाएंगे

Advertisement

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर डॉ. प्रसाद मणि भवन जाएंगे। इसके बाद वे शांति आश्रम में सर्वोदय मंडल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और आघाड़ियों के राज्य प्रमुखों/अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। शाम 4.30 बजे वे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

मुंबई कांग्रेस कार्यालय में बैठकों को करेंगे संबोधित

3 अक्टूबर को डॉ. प्रसाद मुंबई कांग्रेस कार्यालय का दौरा करेंगे और विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक

रविवार, 4 अक्टूबर को तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस की मीडिया, सोशल मीडिया तथा ‘ट्रेनिंग एंड कनेक्ट सेंटर’ की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई है।

प्रदेश और मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी चर्चा

रविवार शाम प्रदेशाध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष, विधिमंडल दल एवं विधान परिषद के नेताओं, महाराष्ट्र से संबंधित एआईसीसी सचिवों तथा प्रदेश कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस के संगठन महासचिवों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh