मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलाबुरगी के बीच 102 विशेष ट्रेन सेवाएं
मुंबई, 26 सितंबर। दशहरा और दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोलापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलने वाली 102 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलाबुरगी के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में आरक्षण 27 सितंबर 2026 से शुरू होगा।
मुंबई-चेन्नई के बीच 12 सेवाएं
ट्रेन संख्या 01015 सीएसएमटी-मुंबई से चेन्नई बीच विशेष ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 12:35 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01016 चेन्नई बीच-सीएसएमटी 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इस सेवा की कुल 12 यात्राएं होंगी।
इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर, कलबुरगी, वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनी, गुंतकल, गूटी, ताडिपत्री, येर्रागुंटला, कडप्पा, रेनिगुंटा, अरक्कोनम और पेरंबूर हैं।
मुंबई-लातूर के बीच 26 सेवाएं
ट्रेन संख्या 01105 सीएसएमटी-मुंबई-लातूर 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को रात 12:35 बजे रवाना होकर सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01106 लातूर-सीएसएमटी इसी अवधि में मंगलवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कुल 26 सेवाएं संचालित होंगी।
इस ट्रेन के ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, उरुली, दौंड, भिगवण, जेजुरी, कुर्डुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव और हरंगुल होंगे।
कोल्हापुर-कलाबुरगी के बीच 64 सेवाएं
ट्रेन संख्या 01451 कोल्हापुर-कलाबुरगी 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होकर शाम 4:10 बजे कलाबुरगी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01452 कलाबुरगी-कोल्हापुर इसी अवधि में शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम 6:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कुल 64 सेवाएं होंगी।
इस ट्रेन के ठहराव हाटकणंगले, जयसिंगपुर, मिरज जंक्शन, आरग, बेलंकी, सुगरे, कवठे महांकाळ, लंगरपेठ, ढालगांव, म्हसोबा डोंगरगांव, जावले, वासुद, सांगोला, पंढरपुर, मोडनिंब, कुर्डुवाड़ी जंक्शन, सोलापुर और कलाबुरगी जंक्शन होंगे।
27 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग
रेलवे के अनुसार, इन त्योहार विशेष ट्रेनों में विशेष शुल्क पर आरक्षण 27 सितंबर 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी की वेबसाइट और RailOne ऐप पर उपलब्ध होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।